उत्तरप्रदेश

देश के बेस्ट परफॉर्मिंग सीएम बने योगी,सर्वे में जनता ने माना कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं नंबर एक

लखनऊ, 22 फरवरी 2021 :
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर हैं। यूपी में आमजनों की इस सोच पर अब देश की जनता ने भी मोहर लगा दी है। आजतक द्वारा किए गए सर्वे में देश की जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सबसे अच्छा काम करने वाला सीएम माना है।
इस सर्वे में योगी आदित्यनाथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन पर बीस साबित हुए हैं।

यह पहला मौका नहीं है, जब देश की जनता ने उन्हें बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर बताया है। बीते साल भी जनता ने उन्हें देश का सबसे बेहतर काम करने वाला सीएम माना था। जो लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जानते हैं, उन्हें पता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अव्वल रहना ही पसंद है। हर कार्य को पूरे परफेक्शन और सबसे बेहतरीन करना उनका शगल रहा है। उनके इस स्वभाव को सूबे की जनता बीते पौने चार साल से देख रही है। इस दौरान जनता ने देखा कि कैसे बड़े बड़े उद्योगपतियों को यूपी में निवेश करने के लिए उन्होंने सम्मेलन आयोजित किये, किसानों के कर्ज माफ़ किये, फिर कैसे उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए युद्धस्तर पर समूची ब्यूरोक्रेसी और पुलिस को जनता की मदद में लगाया, कैसे यूपी के चिकित्सा ढ़ांचे को बदल कर रखा दिया और कैसे उन्होंने हर अस्पताल में वेंटिलेटर लगवा कर कोरोना पीड़ितों के इलाज का इंतजाम किया।
मुख्यमंत्री के इन्ही प्रयासों का नतीजा है कि आज कोरोना से निपटने में यूपी ने देश के अन्य राज्यों को पीछे छोड़ दिया और कोरोना मैनेजमेंट में योगी सरकार देश में नंबर वन साबित हुई। उनके इन प्रयासों को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सराहा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऐसे ही तमाम कार्यों के चलते ही आजतक के सर्वे में सबसे अधिक लोगों ने उनको पसंद किया और उन्हें देश का बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर बताया। बीते साल भी आजतक ने देश की जनता से बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर को लेकर सवाल पूछा था, तब भी लोगों ने योगी आदित्यनाथ का देश का नंबर वन चुना था। बीते साल के मुकाबले इस साल यूपी में मुख्यमंत्री ने अपने कामकाज से लोगों के दिलों में ज्यादा जगह बनाई है। उनको पसंद करने वालों की संख्या बढ़ी है। खास बात यह है कि ये की योगी पहली बार मुख्यमंत्री बने हैं। जिनसे तुलना की गई है उनमें से अधिकांश एक बार या उससे अधिक बार मुख्यमंत्री रह चुके है। ऐसे बतौर मुख्यमंत्री योगी की ये लोकप्रियता उनको और खास बना देती है। यह बेहतरीन कार्यशैली का भी सबूत है।

वैसे भी साल दर साल कीर्तिमान बनाना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शगल है। आज से नहीं करीब ढाई दशक से। सांसद के रुप में शुरु ये सिलसिला मुख्यमंत्री बनने के बाद भी जारी है। आजतक की ओर से किए गए सर्वे ने फिर इस बात पर मुहर लगायी है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी का कोई जवाब नहीं। वर्ष 2020 में देश के सबसे तेज मुख्यमंत्रियों के लिए हुए सर्वे में भी योगी नंबर वन बनकर उभरे थे। उस सर्वे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, बंगाल की ममता बनर्जी, राजस्थान के अशोक गहलोत और मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान पर भारी पड़े थे।

जनता की नजर में देश के बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर माने गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ माह पहले फेम इंडिया की रिपोर्ट में सबसे प्रभावशाली भारतीयों की सूची में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री चुने गये थे। अपनी ईमानदार छवि, कठोर निर्णय लेने की क्षमता तथा बुलंद इरादे की वजह से वह देश के सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ते हुए नंबर वन बने थे। समग्रता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही नंबर वन रहे। उसके बाद सीएम योगीजी का नाम लिया गया था। इस सूची में देश के कुल आठ मुख्यमंत्री शामिल थे। टॉप 10 में छठे नंबर पर केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन और दसवें नंबर पर उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक रहे। झारखंड के हेमंत सोरेन बारहवें, दिल्ली के अरविंद केजरीवाल 13वें, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 17वें, गोवा के प्रमोद सावंत 30वें और पंजाब के अमरिंदर सिंह 31वें नंबर पर रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Close