दुनिया

आखिर कौन है रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लदिमीर पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना, जिसके पिछले दिनों किए गए दावे

ABC TIMES

नई दिल्‍ली । कुछ दिन पहले ही रूस से आने वाली एक खबर मीडिया की सुर्खियां बनी थी। इसमें कहा गया था कि राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍या के चलते जनवरी तक अपने पद से इस्‍तीफा दे सकते हैं। इन खबरों में ये भी कहा गया था कि उनपर इसको लेकर उनकी बेटी और गर्लफ्रेंड दबाव बना रहे हैं। इसके बाद लोगों में पुतिन की गर्लफ्रेंड के बारे में जानने की जिज्ञासा होना भी स्‍वाभाविक है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर ये कौन हैं।

खबर में पुतिन की गर्लफ्रेंड का नाम अलीना कबाइवा बताया गया था। अलीना एक जिम्‍नास्‍ट हैं। उजबेकिस्‍तान में पैदा हुईं 37 वर्षीय अलीना एक जिम्‍नास्‍ट के अलावा रूसी राजनीतिज्ञ, मॉडल, एक्‍ट्रेस भी हैं। उन्‍हें मास्‍टर ऑफ स्‍पोर्ट्स से सम्‍मानित किया जा चुका है। अलीना संगीत की धुन पर जिम्‍नास्‍ट करने वाली देश की पहली महिला हैं जिन्‍होंने दो बार ओलंपिक गोल्‍ड अपने नाम किया है। इसके अलावा उन्‍होंने 14 वर्ल्‍ड चैंपियनशिप मैडल और 25 यूरोपीयन चैंपियनशिप मैडल भी अपने नाम किए हैं
पुतिन के संपर्क में आने से पहले अलीना 2004 में एक पुलिसकर्मी डेविड मुसलेनी के साथ रिलेशन में थीं, लेकिन 2005 में ये दोनों अलग हो गए। इसके बाद वर्ष 2008 में अलीना रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के संपर्क में आईं। रूसी अखबार ने सबसे पहले इसकी खबर दी थी। हालांकि उस वक्‍त पुतिन ने इन खबरों का खंडन किया था। इसके बाद ये अखबार भी बंद हो गया। लेकिन इसके बाद खबरों में इन दोनों के चर्चें बढ़ने लगे थे। कुछ खबरों में तो यहां तक कहा गया था कि इन दोनों के कोई बच्‍चा भी है। हालांकि वर्ष 2013 में कबाइवा ने इसका खंडन किया था। वर्ष 2015 में उन्‍होंने स्विटजरलैंड में एक बच्‍ची को जन्‍म दिया। इसके बाद 2019 में मास्‍को में उन्‍होंने जुड़वां बच्‍चों को जन्‍म दिया था।
जिम्‍नास्‍ट के तौर पर कबाइवा के बारे में बताया जाए तो उन्‍होंने इसकी शुरुआत महज 3 वर्ष की उम्र में ही कर दी थी। इसके बाद वो मास्‍को आ गईं जहां उनकी मां रशियन हैड कोच थीं। 1996 में पहली बार वो अंतरराष्‍ट्रीय खेलों में दिखाई दीं। इसके दो वर्ष बाद 1998 में महज 15 वर्ष की उम्र में उन्‍होंने पुर्तगाल में हुई यूरोपीयन चैंपियनशिप को जीत लिया था। कबाइवा उस वक्‍त अपनी टीम की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी थीं। 1999 में भी उनका दबदबा कायम रहा और उन्‍होंने चैंपियनशिप पर दोबारा कब्‍जा किया।
इसके बाद उन्‍होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि वर्ष 2000 में सिडनी ओलंपिक के दौरान वो दूसरे स्‍थान पर रहीं लेकिन 2001 में उन्‍होंने फिर गोल्‍ड जीत लिया। उन्‍होंने कई बार वर्ल्‍ड टाइटल को अपने नाम किया। अक्‍टूबर 2004 में उन्‍होंने अपनी रिटायरमेंट का ऐलान किया था। हालांकि इसके बाद भी वो कुछ जगहों पर फ्रेंडली मैच में दिखाई दी। उन्‍हें छह बार रशियन नेशनल ऑल अराउंड चैंपियन का खिताब हासिल है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Close