उत्तरप्रदेश

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के पूर्व जिला अध्यक्ष नावेद पठान अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार

हापुड़ संवाददाता, (युद्धवीर सिसौदिया): प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा प्रत्याशी नावेद पठान को हापुड़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बहादुरगढ़ थाना एसएचओ नीरज कुमार सिंह अपनी टीम के साथ स्याना बुलंदशहर रोड पर चैकिंग कर रहे थे, तभी सामने से आ रही एक गाड़ी को रोकते हुए कागजात दिखाने के लिए कहा। लेकिन गाड़ी से उतरते हुए एक नेता ने खुद को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का पूर्व जिलाध्यक्ष बताते हुए रौब गालिब करना शुरू कर दिया। लेकिन पुलिस की तलाशी में गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक नावेद पठान बुलंदशहर के बुगरासी कस्बे का रहने वाला है। वह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का बुलंदशहर से पूर्व जिलाध्यक्ष भी रह चुका है। हालांकि उसके साथियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद

हापुड़ एसपी संजीव सुमन ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बरामद अवैध हथियारों का जखीरा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नेता नावेद पठान और उनके चार हथियार तस्कर साथियों से बरामद किया गया है। जिनके कब्जे से 11 पिस्टल ,21 तमंचे,4 राइफल,1 पोनिया बंदूक ,8 बने अधबने तमंचे सहित 36 कारतूस व 4 खोका  बरामद किया गया है।

सपा राज में था बोलबाला

सपा राज में कभी नावेद पठान का काफी बोलबाला था। पार्टी में मजबूत पकड़ होने के कारण उसने कई थानेदारों को इधर- उधर कराया। लेकिन मंगलवार को पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद नावेद पठान हाथ जोड़ता हुआ नजर आया। हालांकि नावेद पठान की गिरफ्तारी को लेकर कुछ प्रगतिशील समाजवादी लोहिया पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। उसे छुडाने के लिए दिल्ली से एक बड़े नेता का फोन भी पुलिस के पास आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Close