उत्तरप्रदेश

मुजफ्फरनगर में 20 फरवरी को आएंगी प्रियंका वाड्रा, किसान महापंचायत को करेंगी संबोधित

मुजफ्फरनगर।  सहारनपुर और बिजनौर में किसान महापंचायत के सफलता के बाद अब कांग्रेस मुजफ्फरनगर में किसानों को जुटाने की तैयारी कर रही है। यहां भी किसानों की महापंचायत की तैयारी शुरू हो गई है। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा मुजफ्फरनगर के बघरा में किसानों को संबोधित करेंगी। हालाकि अभी इनका पूरा कार्यक्रम तय नहीं है। लेकिन एक सूचना के अनुसार 20 फरवरी को इनका दौरा होगा।

कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा 20 फरवरी को बघरा में जनसभा को संबोधित करेंगी। शहर के एक रेस्टोरेंट में सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 20 फरवरी को कांग्रेस की ओर से बघरा स्थित मैदान में विशाल जनसभा होने जा रही है। इसके लिए गांव-गांव जाकर सभी वर्गों के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। प्रियंका वाड्रा जनसभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेस कार्यकर्ता इन तैयारियों में जुट गए हैं। तमाम तैयारियों के लिए व्‍यवस्‍थाएं बनाई जा रही हैं। साथ ही प्रशासन से भी इसकी अनुमति ली जाएगी।

कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों करेंगे एकजुट

किसान महापंचायत को सहारनपुर और बिजनौर जैसे ही सफल बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों व अन्‍य वर्गों को एकजुट करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा जानकारी दी कि प्रियंका वाड्रा के अन्‍य कोई भी कार्यक्रम तय नहीं किया गया है। अभी बस इस बात की सूचना मिली है कि वह 20 फरवरी को महापंचायम में शामिल होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Close