राशिफल

राशिफल 13 अप्रैल 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्र गोचर छात्रों के लिएअनुकूल है। आज प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।गुरु का कुम्भ गोचर जॉब में उन्नति देता रहेगा ।पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: चन्द्रमा का द्वादश गोचर जॉब में आपकी कार्य योजना को विस्तार देगा। वाहन खरीदने का मन बनेगा। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: चन्द्र का मेष व गुरु का  कुम्भ गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनका दर्शन करें तथा उनकी तीन परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में नए कार्य आरंभ कर सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: छात्रों को सूर्य व गुरु गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज हेल्थ के प्रति सतर्क रहें। भगवान सूर्य का आशीर्वाद लें। लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: छात्र अपनी सफलता से खुश रहेंगे। बुध बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब में लाभ देगा। विष्णु जी की पूजा करें। नीला व सफेद रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में भी उन्नति है।सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी।  नारंगी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज समय अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन का आगमन होगा। पीला रंग शुभ है। गुरु व चन्द्र जॉब में  लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  शनि के मकर व चन्द्र के मेष गोचर से लाभ है। व्यवसाय में लाभ की स्थिति में रहेंगे।बैंकिंग व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: गुरु इस समय इसी राशि में हैं। गुरु शिक्षा, बैंकिंग व मीडिया जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गुरु व चन्द्र गोचर व्यवसाय व जॉब में बड़ा लाभ दे सकते हैं।पीला व नारंगी रंग शुभ है।माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। गेंहू का दान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Close