उत्तरप्रदेशक्राइम
शर्मनाक:15 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, नाबालिग किशोर पर रेप का मामला दर्ज

उन्नाव: उन्नाव जिले में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में एक किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीते गुरुवार को 15 साल की एक लड़की ने जिला अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था।परिजनों ने आरोप लगाया कि बलात्कार के बाद लड़की गर्भवती हो गई थी। परिजनों ने 16 वर्षीय एक लड़के के खिलाफ बलात्कार के आरोप में तथा (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) पॉक्सो कानून की सुसंगत धाराओं में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने लड़के के परिजनों की सहमति मिलने पर उसका डीएनए परीक्षण कराने का फैसला किया है।,बता दें कि यह मुकदमा लड़की के नाना की तरफ से दर्ज कराया गया है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि पड़ोस में रहने वाले लड़के ने लड़की के साथ बलात्कार किया जब वह घर में अकेली थी। लड़की के नाना का कहना है कि इस मामले में लोक लाज और समाज के दबाव की वजह से पहले मामला दर्ज नहीं कराया गया था।