उत्तरप्रदेश

UP: कुशीनगर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हल्दी रस्म के दौरान कुएं में गिरीं महिलाएं, 11 की मौत।

UP: कुशीनगर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हल्दी रस्म के दौरान कुएं में गिरीं महिलाएं, 11 की मौत।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बड़े हादसे की खबर आई है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने से 11 लोगों की मौत होने की खबर है। मरने वालों में लड़कियां ओर महिलाएं शामिल हैं। करीब डेढ़ दर्जन महिलाओं के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार औरतें व लड़कियां हल्दी के दिन मटकोड़वा की रस्म के लिए पहुंची थीं। हादसा नौरंगिया गांव में हुआ। अब तक कुएं से 11 लाशें निकाली गई हैं। आशंका है कि यह संख्या बढ़ सकती है।

दिल दहलाने वाली इस घटना के बाद पूरे जिले में हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा है कि 10 बार फोन करने के बावजूद भी एक भी एंबुलेंस करीब डेढ़ घंटे तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची, जबकि घटनास्थल से अस्पताल की दूरी महज 3 किलोमीटर है। हालांकि पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। हादसे के बाद गांव वालों ने टॉर्च के जरिए ही बचाव कार्य शुरू कर दिया था। प्रशासनिक अधिकारी व डाक्टरों की टीम घटनास्थल पर मौजूद है।
कैसे हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार नौरंगिया ग्राम सभा के स्कूल टोले पर बुधवार की रात करीब 9 बजे शादी के एक मांगलिक कार्यक्रम में कुआं पूजन की रस्म के लिए महिलाएं व बच्चियां इकठ्ठा थीं। कुआं पानी से भरा हुआ था। भीड़ अधिक थी। बच्चियां व महिलाएं कुएं की मुंडेर {स्लीप }और कुएं पर बने चबूतरे पर पर बैठीं थीं। कहा जा रहा है कि कुएं का चबूतरा कमजोर होने की वजह टूट गया जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। बच्चियां व महिलाएं कुएं में गिर गईं। उन्हें बचाने में भी कई महिलाएं कुएं में जा समायीं। अधिकारियों के अनुसार ये महिलाएं शादी के एक दिन पहले कुएं के पास मिट्टी कोड़ने की रस्म अदा करने पहुंची थीं। दो घंटे की मशक्कत के बाद 9 बच्चियों व दो महिलाओं को कुएं से निकालकर अस्पताल भेजा गया मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अन्य बच्ची व महिलाओं की स्थिति गंभीर बनी हुई है

Related Articles

error: Content is protected !!
Close
satta king 786